जिलाध्यक्ष दैनिक यात्री संघ ने रेल किराया बढोेतरी का किया विरोध

उन्नाव 10 जनवरी विगत दिवस भारतीय रेल मन्त्रालय द्वारा रेल यात्री किराया बढाये जाने पर जिला दैनिक यात्री संघ उन्नाव के जिला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने कहा रेल मन्त्रालय यात्रा सुविधाओ की ओर कोई ध्यान नही दे रहा है उलटे किराया बढा कर उनकी जेबो पर और बोझ बढा रहा है
विगत लगभग 6 सालो से ट्रेनो के समय से  चलने की गति एकदम थम  सी गई है
कई, कई घटों ट्रेन अपने निरधारित समय से विलम्ब से चल रही है
 आलम ये है कि लखनऊ से कानपुर के बीच चलने वाली लगभग आधा दर्जन मेमो ट्रेन दो साल से रद्द चल रही है
और जो मेमो चल रही है वो आये दिन रद्द कर दी जाती है  रेल मन्त्रालय ने हर क्लास के यात्री किराये मे जो बढोतरी की है।जिला दैनिक यात्री संघ के  जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने कडे शब्दो मे निन्दा करते विरोधकर बढ़ा किराया वापस लेने की मांग करते है

मुर्तजा हैदर रिजवी
जिला अध्यक्ष
जिला दैनिक यात्री संघ
जनपद उन्नाव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ