'पुलिस की पाठशाला’ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने दूर की छात्र-छात्राओं की झिझक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर किया जागरूक

पुलिस की पाठशाला’ में #वरिष्ठ_पुलिस_अधीक्षक आजमगढ़ ने दूर की छात्र-छात्राओं की झिझक, #सोशल_मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर किया #जागरूक

आजमगढ़:- चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेलइसा में आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग अत्यंत सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने बताया कि फेक आईडी के माध्यम से छात्राओं एवं महिलाओं को परेशान करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसी किसी भी स्थिति में भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, पुलिस हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं की झिझक दूर करते हुए उन्हें खुलकर अपनी समस्याएं रखने का अवसर प्रदान किया। कई छात्राओं ने फेक आईडी से परेशान किए जाने और स्कूल-कॉलेज आते-जाते छेड़छाड़ जैसी समस्याएं साझा कीं, जिनका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सरल, संवेदनशील एवं प्रभावी ढंग से समाधान बताया।

कार्यक्रम में #महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं एंटी रोमियो स्क्वाड जैसे विषयों पर चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपात सेवा 112, महिला सहायता नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

रिपोर्ट रघुबीर मौर्य ब्यूरो प्रमुख आजमगढ़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ