धारावाहिक सीरियल (रामायण) आने के समय ही होती है 33 केवी लाइन फाल्ट

मियागंज उन्नाव:-  इस समय देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट के चलते विषम परिस्थितियों से जूझ रहा है। लोगों की बेहतरी के लिए सरकार द्वारा समूचे देश में 14 अप्रैल तक लाॅकडाऊन लगाया गया है। इसके आगे बढ़ाने पर विचार विमर्श हो रहा है। आगामी 30 अप्रैल तक लाॅकडाऊन बढ़ाया जा सकता है। लोगों की बोरियत को कम करने के लिए टेलीविजन पर सुबह 9 बजे और शाम को 9 बजे धारावाहिक रामायण का प्रसारण शुरू किया गया है। लेकिन मियाँगंज पावर हाउस के कर्मचारियों की वजह से कई दिनों से सुबह शाम रामायण के समय विजली काट दी जाती है। बात करने पर 33केवी लाइन में फाल्ट होने की वजह से विजली जाना बता दिया जाता है। मजेदार बात यह है कि रामायण के समय ही विजली की लाइन में फाल्ट होता है। जो एक चिंता का विषय है इसकी जांच होनी चाहिए।


रिपोर्ट सोने सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ