हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने दी स्व. आनंद विष्ट व साधुओं को श्रद्धांजलि

मण्डल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह विष्ट व महाराष्ट्र में भीड़ की हिंसा का शिकार हुए साधुओं के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मण्डल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में निरपराध साधुओं की भीड़ द्वारा पुलिस की उपस्थिति में हत्या जघन्यतम अपराध है, सभी आरोपितों पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर 6 महीने के भीतर फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

जिला प्रभारी मनीष चन्देल ने कहा कि स्व. आनंद विष्ट जी एक समाज को समर्पित व्यक्ति थे, उनके पुत्र योगी जी में भी उनके ही गुण परिलक्षित होते हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

जिला उपाध्यक्ष सचिन तिवारी, अमित वर्मा, शुभम मिश्रा, प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ