प्रोटोम स्पीकर श्री देवड़ा ने कोरोना जैसी बीमारी में सेवा देने वालो का किया सम्मान

कोरोना  महामारी यह पूरे विश्व मे फैली हुई है। इससे हमारा देश संकट में है। जैसी संकट की घड़ी में कार्य करने वाले डॉक्टर, पुलिस, पत्रकार, आर एस एस ,सरस्वती शिशु मंदिर,  सफाई कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता,, सामाजिक संस्थाए, व  नगर पंचायत कर्मी, एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, सहित  प्रशासन के अधिकारियों का कोरोना संकट काल मे जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की है। इसलिए म प्र विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा के कद्दावर नेता श्री जगदीश देवड़ा ऐसे समाजसेवी कार्यकर्ताओं के बीच पहुचे ओर उनका हौसला बढ़ाया।ओर उनके साथ रोटी सेककर श्रम दान भी किया है। इन योद्धाओं का  श्री देवड़ा ने पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया है।
    सम्मान के दौरान श्री जगदीश देवड़ा ने कहा आप लोगो ने सारी तकलीफ उठाकर लॉक डाउन का पालन किया है इसके लिए आप सभी को धन्यवाद दिया है। इस संकट की घड़ी में आप लोगो ने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी है। ओर हमारे कई साथियों ने भोजन प्रवासियों के लिए मदद कर लगे हुए है। हमारा देश एक परिवार है और आप लोगो ने परिवार की तरह पालन किया है। आंधी, बाढ़, तो सबको दिखी मग़र यह कोरोना किसी को नही दिखता है। आप सभी ने अपनी जान जोखिम में डालकर यह महान कार्य किया है। श्री देवड़ा ने  पिपलिया मंडी थाना, स्वास्थ केंद्र, नगर पंचायत कर्मचारी, भोजन शाला में जाकर रोटी की सिकाई की गई। नारायणगढ़ में पुलिस थाना, स्वास्थ विभाग, नगर पंचायत , मल्हारगढ में स्वास्थ्य विभाग , तहसील , नगर पंचायत सफ़ाई कर्मी, पुलिस विभाग, सेवा भारती नि शुल्क भोजन पैकेट वितरण किए गए है। उन सभी कर्मचारियों का कोरोना महामारी में योद्धा के रूप में कार्य करने वाले का सम्मान किया गया है।
      दौरे पर वरिष्ठ नेता और सहित कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारियो का काफिला साथ था।

*रिपोर्टर- रितिक माली*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ