पत्रकार को जान से मारने की की कोशिश

योगी सरकार चाहे जितने भी दावे करले पत्रकारो की सुरक्षा के मगर वो दावे खोखले सावित हो रहे है।आये दिन पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व कुछ पत्रकार साथियों को जान से मार भी दिया जाता है।2 दिन पहले बाँदा में सहजाद नामक पत्रकार को षड्यंत्र के तहत जान से मारने की कोशिश की गयीं।कुछ दिन विधायक के दामाद और पत्रकार साथी को गोली मारकर जान से मरडिया गया।ऐसा ही एक मामला सामने आया अंबेडकर नगर के अब्राहिमपुर थाना से जहां पत्रकार राहुल पांडेय को कुछ लोगो ने षड्यंत्र के तहत जान से मारने की कोशिश की गई और उनके हाथ की उंगली काट दी गयी।मीडिया से बात करते हुए राहुल पांडेय ने बताया कि उनकी जमीन पर कब्जे को लेकर उनके ही गांव के कुछ लोगो ने षड्यंत्र के तहत जान से मारने की कोशिश की।
किसी तरह पत्रकार राहुल पांडेय ने अपनी जान बचाई।
योगी जी कब तक आपके राज में पत्रकारों को जान से मारने की धमकी ओर जान से मारा जाएगा।अब सवाल ये उठता है कि उन लोगो पर प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ