टेल तक पहुंचे नहरों का पानी तो दूर हो सिचाई का संकट।

कानपुर:- घाटमपुर तहसील  क्षेत्र के दर्जनो गाँवो मे सिचाई का संकट दूर करने वाले घाटमपुर रजबहा मे टेल तक पानी नहीं पहुंचा है इसकी शिकायत पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने अधिकारियों के साथ रजबहा का निरीक्षण किया।


सांसद भोले सिंह ने क्षेत्र के हुसेना  इटर्रा सतरहुली व पड़री लालपुर मे रजबहा की स्थिति को देखा इस दौरान मौजूद नहर विभाग के प्रखंड अधिशाषी अभियंता अशोक चतुर्वेदी व मो यासीन खान से कि अधिकारी समय समय पर रजबहा निरीक्षण करे

और यह सुनिश्चित करें कि सभी किसानों को रजबहा का पानी मिल सके जिससे कि किसानों को सिचाई के संकट से जूझना ना पड़े ।और सासंद देवेंद्र सिंह भोले ने रजबहा की टूटी पुलियों को बनवाने के लिए कहा 


इस दौरान ग्रामीणों ने सासंद से कई विभागों  की समस्याएँ बतायी तो सासंद ने  घाटमपुर एसडीएम अरुण श्रीवास्तव व सी ओ रवि सिंह को इन समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए

सासंद के साथ  प्रधान संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह परिहार पतारा मण्डल अध्यक्ष ओम जी तिवारी .युवामोर्चा अध्यक्ष संजीव दिवाकर  बूथ अध्यक्ष ललित सविता मौउआ अवस्थी. कैलाश तिवारी. भोला सिंह पिन्टू सिंह आदि भाजपा कार्यकरर्ता  मौजूद थे।


कानपुर से वीरेंद्र कुशवाहा की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ