एंटी रोमियो चेकिंग अभियान से मनचलों व शोहदों में मची खलबली।

अंबेडकरनगर :-एंटी रोमियो चेकिंग अभियान से मनचलों व शोहदों में मची खलबली।महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय द्वारा शहजादपुर व तहसील तिराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान।

महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जिले की महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय द्वारा अपनी टीम के साथ शहजादपुर, तहसील तिराहा व जिले के अन्य भीड़भाड़ वाले इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क चेकिंग के साथ साथ मनचलों व शोहदों की पहचान कर उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गयी। जिससे जिले के मनचलों व शोहदों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ