टुंडला तहसील में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या।

 फ़िरोज़ाबाद :-उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टुंडला तहसील में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई।उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टुंडला तहसील के नारखी थाना क्षेत्र के नगला बीच में परचून की दुकान चलाने वाले भाजपा नेता को शुक्रवार शाम को गोली मार दी गई, जिनकी रात में मौत हो गई।


टुंडला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव चल रहा है, इस बीच यह घटना होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है।वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि थाना नारखी क्षेत्र नगला बीच निवासी 46 वर्षीय भाजपा नेता डीके गुप्‍ता शाम को अपनी परचून की दुकान पर बैठे थे।जैसे ही वह दुकान बंद कर अपने घर की ओर चले तभी मोटर सा‍इकिल सवार तीन बदमाशों ने उन्‍हें गोली मार दी और फरार हो गए।गुप्‍ता गंभीर रूप से घायल हो गये. एसएसपी ने बताया कि इसके बाद तत्‍काल उन्‍हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया जहां रात में उनकी मौत हो गई।पटेल ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित की गई हैं. उन्‍होंने कहा कि उन परिजनों द्वारा जो भी तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगा।


आशीष कुमार मौर्य की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ