कानपुर :-साढ़ थाना क्षेत्र के गांव चीरली मैं एक दबंग व्यक्ति ने जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी पति पत्नी पर तेल डाल कर आग लगा दी सूचना पर गांव में मचा हड़कंप बताया जाता है कि शिरडी गांव निवासी होरी लाल दर्जी और पड़ोसी राजू सिंह राणा से कई वर्षों से पुराना जमीनी विवाद चला था विवाद को लेकर कल शाम दोनों पक्ष में मारपीट के दौरान राजू सिंह राणा ने पड़ोसी होरी लाल दर्जी एवं पत्नी शांति पर तेल डाल कर आग लगा दी
शोर सुनकर पुत्र सत्यम पहुंच कर माता-पिता को बचाने पर सत्यम भी झुलस गया पड़ोसी राजू सिंह पत्नी मंजू सिंह और पुत्र प्रथम के ऊपर पीड़िता ने आरोप लगाया जमीनी विवाद को लेकर तेल डालकर आग लगाई इस घटना की सूचना पर सर थाना इंचार्ज प्रभु कांत पुलिस फोर्स के साथ जाकर जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी राजू सिंह फरार हो गया मौके से पत्नी मंजू सिंह और पुत्र प्रथम को गिरफ्तार किया पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर पति-पत्नी घायलों को सीएससी भीतरगांव भर्ती कराया हालत गंभीर होने पर कानपुर जिला अस्पताल भेजा गया थाना इंचार्ज प्रभु कांत जी ने बताया इस घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ