उन्नाव एसपी के निर्देशन पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता महिला आरक्षियों द्वारा निकाली गई रैली।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह  जागरुकता हेतु महिला आरक्षियों द्वारा निकाली गई दोपहिया रैली।

उन्नाव:- दिनांक 24.01.2021 को पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 21/01/2021 से 20/02/2021 तक  मनाए जा रहे राष्ट्रीय  सड़क सुरक्षा माह के चौथे दिन यातायात नियमों की जागरूकता के क्रम में महिला थाना व कोतवाली सदर की महिला आरक्षियों द्वारा दोपहिया वाहनों की जागरूकता रैली निकाली गई।


रैली को पुलिस लाइन उन्नाव से श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा  हरी झंडी दिखाकर शहर क्षेत्र में रवाना किया गया।

रैली का नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक पुष्पा यादव  द्वारा किया गया रैली शहर के विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए पुलिस लाइन पहुंची दो पहिया वाहन जागरूकता रैली का समापन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा समस्त महिला कर्मियों को यातायात संबंधी शपथ दिलाकर किया गया, उक्त कार्यक्रम के अवसर पर  महिला थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह व प्रभारी यातायात प्रदीप कुमार समस्त यातायात पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।


संवाददाता सोनू कुशवाहा के साथ यूपी हेड रामशरण कटियार की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ