कटरा बाजार /गोंडा : उत्तर प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा व नारी सम्मान के लिए सभी जनपदों में नारी सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है तथा नारी सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश नियम जारी किए गए। वहीं दूसरी तरफ जनपद गोंडा के थाना कटरा बाजार में विवाहिता महिला की दहेज प्रथा के चलते ही गई जान, विवाहिता महिला के परिजनों ने स्थानीय थाना कटरा बाजार में पूरे मामले से अवगत कराया।
जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित को न्याय दिलाने का दिया आश्वासन तथा उसके उपरांत में पीड़ित को थाने का 4 दिनों से लगवा रहे थे चक्कर, कटरा पुलिस ने पीड़ित का पूरा मामला ठंडे बक्से में किया बंद। मिशन शक्ति के तहत में सभी दिशानिर्देशों नियमों को ताक पर रखकर नियमों का हवा हवाई करके ठंडे बक्से में किया बंद और मिशन शक्ति के नियमों को कुंभकरण की नींदों में सुलाया, तथा विवाहिता महिला के परिजनों को न्याय के लिए खून के आंसू रुलाकर किया नीर और भ्रष्ट अपराधियों का किया हौसला बुलंद। कटरा पुलिस ने पीड़ित को न्याय दिलाने में किया मजबूर तथा पीड़ित को न्याय के लिए जनपद गोंडा के पुलिस अधीक्षक के दरवाजे पर न्याय की गुहार लगाने पर किया मजबूर। अब यह देखना है कि विवाहिता महिला की दहेज प्रथा के चलते ही गई जान, अब किस किस दरवाजे का न्याय के लिए पीड़ित परिजनों को लगाना पड़ेगा चक्कर।

0 टिप्पणियाँ