ग्राम प्रधान एवं पंचायत सेक्रेटरी के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप में एडीओ ने दिए जांच के आदेश


कर्नलगंज/कटराबाजार गोंडा।तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के ब्लॉक हलधरमऊ अन्तर्गत ग्राम सभा अमोढवा में ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्राम सभा के अंदर इंटरलॉकिंग कार्य पीले ईंट और मानक विहीन सीमेंट के ईटों का प्रयोग करने को लेकर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जाँच कराकर कार्रवाई की माँग की है जिसमें अभी तक कोई कार्रवाई ना होने से लोगों में काफी आक्रोश है। मामला विकासखंड कटराबाजार के ग्राम पंचायत अमोढवा का है, यहां के ग्रामवासियों ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम सभा के अंदर इंटरलाकिंग कार्य में पीले ईंट और मानक विहीन सीमेंट के ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है जिसकी जांच कराने की मांग कर रहे ग्रामीणों का कहना है जो भी विकास कार्य हो रहा है वह ठीक ढंग से हो और ऐसा विकास कार्य ना हो कि जिससे सिर्फ सरकारी पैसों का बंदरबांट हो। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण मानक विहीन हुआ है उसमें पीली ईंटों का प्रयोग किया गया है। जिससे उक्त सम्पूर्ण अनियमितताओं की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग उच्चाधिकारियों से की गई है। एडीओ पंचायत हलधरमऊ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ