रणछोर चौरसिया बने कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष


छतरपुर। छतरपुर के सक्रिय कांग्रेस नेता अम्बरीश चौरसिया रणछोर को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखनलाल पटेल ने छतरपुर ब्लाक की कमान सौंपी है। उन्हें छतरपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरूवार को कांग्रेस कार्यालय में दो सौ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष ने उन्हें माला पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर रणछोर चौरसिया ने कहा कि वे कांग्रेस की रीति और नीति को गांव-गांव तक लेकर जाएंगे। वर्तमान में चल रहे घर चलो घर-घर चलो अभियान को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे। उनकी नियुक्ति पर अनेक कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ