अम्बेडकरनगर। आप शाम को घर से फैमिली के साथ निकलें और बढ़िया सड़क और स्ट्रीट लाइटों की चमक से मन खुश हो जाय तो कैसा लगेगा? अकबरपुर शहर के लोगों की यह हसरत जल्द ही पूरी होने वाली है। नगर पालिका के बजट से पीडब्ल्यूडी फौवारा तिराहा से शहजादपुर पुलिस चौकी तक फोर लेन सड़क और स्ट्रीट लाइटें लगाने की कवायद में जुट गया है। इस पर पांच करोड़ 87 लाख रुपए का खर्च आएगा।29 सितंबर 1995 को जनपद अम्बेडकरनगर का गठन तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था। उसी समय जिले का मुख्यालय अकबरपुर बनाया गया। कहने को तो अकबरपुर शहर है लेकिन यहां पर जो सुविधाएं हैं उसके हिसाब से अभी इससे लोग शहर कहने से हिचकिचा जाते हैं। शहर में अनियोजित विकास होने के कारण भी बाहर से आने वाले लोग कहते हैं कि अभी इसको और हाईटेक बनाने की जरूरत है। सड़कों पर अतिक्रमण, तमाम पुरानी बिल्डिंग और बेहतर साफ सफाई ना होने के कारण अभी अकबरपुर पूरी तरह से शहर में तब्दील नहीं हो पाया है। शहर को बड़ा करने के लिए आसपास के लगभग 3 दर्जन गांव को नगर पालिका परिषद अकबरपुर में जोड़ा गया है लेकिन वहां पर भी समुचित विकास नहीं हो पाया। अभी भी लोग कहते हैं कि शहरी होकर भी ग्रामीणों जैसा जीवन ही जी रहे हैं। इन सब बातों को देखते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने नगर पालिका की तरफ से कराए जाने वाले कार्य से शहर की सूरत बदलने के लिए एक योजना तैयार की है। उन्होंने शहर को खूबसूरत बनाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को देते हुए स्टीमेट बनाने के लिए कहा था। अब वह धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी है। डीएम के आदेश पर पीडब्ल्यूडी ने स्टीमेट तैयार करते हुए होने वाले सड़क कार्य की डिजाइनिंग भी कर ली है। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शंकर्षण लाल का कहना है कि शहजादपुर फौवारा तिराहे से नई सड़क होते हुए पुलिस चौकी तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। बीच में डिवाइडर और स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, जो शाम होते ही किसी बड़े शहर जैसी आभार प्रकट करेंगे। फोर लेन सड़क की चौड़ाई लगभग 18 मीटर की होगी। जहां पर अतिक्रमण मिलेगा उसे ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्द ही टेंडर और अन्य कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका परिषद से धन ट्रांसफर के लिए भी पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि सब कुछ जल्द से जल्द हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के प्रयास से यह सब होने जा रहा है।शहर में जाम से भी मिलेगी निजात : शहर में आए दिन लगने वाला जाम किसी से छुपा नहीं है। इस समय कोरोना वायरस की महामारी के चलते भले ही भीड़ कुछ कम हो, लेकिन आमतौर पर प्रतिदिन शहर में घंटों जाम लगता है। इसके पीछे सड़क की पटरी पर अतिक्रमण को अहम कारण माना जा रहा है। फौवारा तिराहे से शहजादपुर पुलिस चौकी तक जब सड़क फोरलेन होगी तो जाम से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि कुछ इसी तरह की प्लानिंग बाद में तहसील तिराहा से पटेल नगर तक के लिए भी की जाएगी। हालांकि उसके लिए पहले से ही अयोध्या-बसखारी फोरलेन स्वीकृत है। जिस पर जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। इसलिए वहां पर ज्यादा कुछ नहीं करना है।
- Home
- स्वास्थ्य
- सामाजिक
- राज्य
- _हिमांचल प्रदेश
- _हरियाणा
- _सिक्किम
- _लद्दाख
- _लक्ष्यद्वीप
- शिक्षा
- संपादकीय
- राजनीति
- क्राइम
- खेल जगत
- ई-पेपर
- _Video Documentation
- _राज्यस्थान
- _मेघालय
- _मिजोरम
- _महाराष्ट्र
- _मध्य प्रदेश
- _मणिपुर
- _बिहार
- _पश्चिम बंगाल
- _पंजाब
- _नागालैंड
- _नई दिल्ली
- _दादरा और नगर हवेली
- _त्रिपुरा
- _तेलंगाना
- _तमिलनाडू
- _झारखण्ड
- _झारखंड
- _जम्मू-कश्मीर
- _छत्तीसगढ़
- _चंडीगढ़
- _गोवा
- _गुजरात
- _केरल
- _कर्नाटक
- _ओडिशा
- _उत्तराखण्ड
- _उत्तर प्रदेश
- _आंध्र प्रदेश
- _असम
- _अरुणाचल प्रदेश
- _अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
- __DropDown 3
- __DropDown 2
- __DropDown 1
- __हापुड़
- __हाथरस
- __हरदोई
- __हरिद्वार
- __हमीरपुर
- __सोनभद्र
- __सीतापुर
- __सुल्तानपुर
- __सिद्धार्थ नगर
- __सहारनपुर
- __सम्भल
- __संत कबीर नगर
- __श्रावस्ती
- __शाहजहाँपुर
- __शामली
- __वाराणसी
- __ललितपुर
- __लखीमपुर खेरी
- __लखनऊ
- __रुद्र प्रयाग
- __रायबरेली
- __रामपुर
- __मैनपुरी
- __मेरठ
- __मुरादाबाद
- __मुज़फ्फरनगर
- __मिर्जापुर
- __महोबा
- __महाराजगंज
- __मथुरा
- __मऊ
- __मंदसौर
- __भदोही
- __बुलंदशहर
- __बिजनौर
- __बाराबंकी
- __बागेश्वर
- __बागपत
- __बांदा
- __बहराइच
- __बस्ती
- __बलिया
- __बलरामपुर
- __बरेली
- __बदायूं
- __फिरोजाबाद
- __फर्रुखाबाद
- __फतेहपुर
- __प्रयागराज
- __प्रतापगढ़
- __पौड़ी गढ़वाल
- __पीलीभीत
- __पिथौरागढ़
- __नैनीताल
- __देहरादून
- __देवरिया
- __टिहरी गढ़वाल
- __झांसी
- __जौनपुर
- __जालौन
- __जबलपुर
- __चित्रकूट
- __चम्पावत
- __चमोली
- __चंदौली
- __गौतम बुद्ध नगर
- __गोरखपुर
- __गोंडा
- __गाजीपुर
- __गाजियाबाद
- __कौशांबी
- __कुशीनगर
- __कासगंज
- __कानपूर नगर
- __उधम सिंह नगर
- __उत्तरकाशी
- __अल्मोड़ा

0 टिप्पणियाँ