गुरूवार को दोपहर बाद हुई भारी बरसात से जनजीवन एक बार फिर अस्त-व्यस्त हो गया। विद्युत आपूर्ति बाधित

अम्बेडकर नगर, 25 जून । गुरूवार को दोपहर बाद हुई भारी बरसात से जनजीवन एक बार फिर अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं के साथ हुई बरसात के कारण विद्युत आपूर्ति व्यव्स्था भी बुरी तरह बाधित हुई है। जिला मुख्यालय पर कई स्थानों पर भारी जलभराव हो गया जिससे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बुधवार शाम से बरसात थम जाने के कारण लोगों ने काफी राहत महसूस की थी लेकिन गुरूवार को दोपहर के बाद अचानक शुरू हुई बरसात नें एक बार फिर से जनमानस को असामान्य कर दिया। इस दौरान तेज हवायें भी चल रही थीं। बरसात से मेंथा की फसल पूरी तरह बर्बादी की भेंट चढ़ गई है जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है। गौरतलब है कि मानसूनी बरसात जिले में लगभग दस दिन से सक्रिय है। प्रतिदिन बरसात होने के कारण लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ