जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दिये निर्देश

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान प्रथम के आयोजन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में अवगत कराया गया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक अभियान प्रथम मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिमागी बुखार/जे0ई0 तथा अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 02 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक विशेष संचारी रोग  नियंत्रण अभियान 2022 तक दस्तक अभियान प्रथम दिनांक 15 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन तथा प्रचार-प्रसार की व्यापक योजना के अंतर्गत कार्यवाही संपादित कराई जा रही है,जिससे जनसामान्य तक सभी जानकारियों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। संचारी  रोगो तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए सभी सहयोगी विभागों के बीच आपसी साथ में समन्वय स्थापित करते हुए एक साथ कार्यवाही करने की अवधारणा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक/अभियान का संक्षिप्त विवरण, अभियान में अंतर विभागीय सहयोग एवं उत्तरदायित्व, प्रचार प्रसार की कार्यवाही से संबंधित जानकारी एवं कार्यक्रम के पर्यवेक्षण हेतु लगाई गई मानिटरिंग एजेंसियों डब्लू0एच0ओ0/यूनीसेफ/पाथ, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत द्वारा मच्छर जनित स्थितियां पैदा करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही हेतु प्रख्यापित बाईलॉज (उपविधि) को प्रभावित ढंग से क्रियान्वित किया जाने आदि बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुये जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 
बैठक में  दिव्यांशु पटेल,मुख्य विकास अधिकारी, डा0 सत्य प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉक्टर पवन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ अंजू दुबे मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डॉक्टर आरके गौतम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर अर्जुन सिंह सारंग, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ विवेक गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर हरिनंदन प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ अर्जुन सिंह सारंग, अपर चिकित्सा अधिकारी, डॉ हरनाम सिंह, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, डॉ ललित कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ