उन्नाव। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अपने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आए हुए सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) प्रेम चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन बिनी सिंह भी उपस्थित रहीं। सभी अधिकारियों ने जनसुनवाई प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


