![]() |
| किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार |
कानपुर। किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किडनी कांड के कथित सरगना और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी डॉक्टर बनकर अवैध किडनी रैकेट चलाने का गंभीर आरोप है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इससे तीन दिन पहले ही इस मामले में शामिल तीन फर्जी डॉक्टरों पर इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।
इसी कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मामले में शामिल बताए जा रहे अली और अफजल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जो फर्जी पहचान और दस्तावेजों के सहारे अवैध किडनी ट्रांसप्लांट जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है। मामले की आगे जांच जारी है और अन्य कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।

