ग्रामीण दृष्टि हिंदी समाचार पत्र | ब्रेकिंग न्यूज
उन्नाव जनपद के माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटरा गांव में गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में मनोज शुक्ला नामक युवक के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोली चलने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
@ग्रामीण दृष्टि न्यूज डेस्क

