अग्नि पीड़ित की मदद करने पहुंचे सपा नेता विनोद कुमार लोधी

अयोध्या:- विधानसभा रुदौली अंतर्गत ग्राम जमुनियामऊ में अज्ञात कारणों से लगी आग में गांव के तीन घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक ग्राम जमुनियामऊ निवासी अर्जुन कुमार अचल कुमार व करमहा देवी के घर अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने तीनों घरों में रखी नगदी व अनाज सहित सारी गृहस्थी जलाकर राख कर दिया था।

घटना की सूचना मिलने पर सपा नेता विनोद कुमार लोधी घटनास्थल पर पहुँच कर पीड़ितों को आर्थिक सहायता व कंबल प्रदान करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।इस दौरान उनके साथ साहब लाल यादव,अलगू प्रसाद लोधी,अमरनाथ यादव,भाई लाल लोधी,विवेक लोधी,प्रभाकर लोधी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ