पुरवा में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन, नुक्कड़ नाटक से बताई गई पीएम मोदी के संघर्ष और सेवा की कहानी
भाजपा विधायक अनिल सिंह रहे मुख्य अतिथि, कार्यक्रम में जुटे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता
पुरवा, उन्नाव। नगर के बस स्टॉप स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास शुक्रवार को *‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक अनिल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष और सेवा कार्यों को प्रस्तुत कर लोगों तक संदेश पहुंचाया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के माध्यम से उनके संघर्ष, जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों तक इन प्रसंगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि (प्रशासक) अमित त्रिवेदी, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. रजनीश वर्मा, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, ब्लॉक पुरवा प्रशासक सतीश चौधरी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव और सभासद विशाल विमल सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: जनक सिंह| पुरवा, उन्नाव




