जय गुरुदेव नाम प्रभु का, शाकाहारी बनो स्वस्थ रहो:- उमाकांत तिवारी

Gramin Drashti
By -
0

कर्नलगंज,गोण्डा। क्षेत्र में जय गुरुदेव नाम प्रभु का,शाकाहारी बनो, स्वस्थ रहो, स्वस्थ जीवन मानव के लिए जरूरी है। इन नारों के साथ बाबा जय गुरुदेव के अनुयायियों द्वारा रविवार को एक रैली निकालकर क्षेत्रवासियों को शाकाहारी बनने का संदेश दिया।

जय गुरुदेव धर्म विकास संस्थान उज्जैन के संत उमाकांत तिवारी के निर्देशानुसार उज्जैन से आये प्रचारक नवल किशोर पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशाल रैली गोण्डा से निकाली गई,जो परसपुर होते हुये कर्नलगंज पहुँची। जहां मुख्य मार्गो से होते हुये रैली में शामिल बाबा के अनुयायी लोगों को शाकाहारी बनने की अपील करते। रैली में दो पहिया व चौपहिया वाहन से भी लोग शामिल रहे। 

नगर के हनुमान गढ़ी मंदिर व गाड़ी बाजार में जय गुरुदेव सेवा संस्थान के अनुयायियों ने रैली का स्वागत कर लोगों को जलपान कराया तथा प्रसाद वितरण किया। तहसील अध्यक्ष डॉक्टर मुन्ना लाल गुप्ता, शिव कुमार कांदू, माता प्रसाद मौर्य, सन्तोष यादव, सिद्धनाथ दूबे, लेखराज सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!