भतीजी ने अपने ही चाचा पर लगाया अकेला देख दुष्कर्म करने का आरोप

भतीजी ने अपने ही चाचा पर लगाया अकेला देख दुष्कर्म करने का आरोप

Gramin Drashti
By -
0

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक नाबालिग ने अपने चाचा पर मारपीट कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही गंगाघाट कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया। चाचा पर लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस गहनता से कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में यदि कोई साक्ष्य मिलते हैं तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी। एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुये एक महिला ने अपने देवर पर आरोप लगाते हुये बताया कि बीते शुक्रवार दोपहर उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर उसके देवर ने उसे बदनीयती से दबोच लिया और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह घर लौटी तो डरी सहमी किशोरी ने घटना की जानकारी माँ को बताई। पीड़िता ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने इस घटना में आरोपी के खिलाफ मारपीट का ही मामला दर्ज किया है। देवर लगातार उसके परिवार और बेटी को धमका रहा है। जिस पर एसपी ने मामले की जांच कर आरोपित पर कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है। घटना में दुष्कर्म की बात होने पर पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। मोहल्ले के लोगों के भी बयान दर्ज कर रही है और आस पास के सीसीटीवी पर भी नजर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!