कार से कार टकराने से घंटो तक फंसे रहे लोग

कार से कार टकराने से घंटो तक फंसे रहे लोग

Gramin Drashti
By -
0


उन्नाव। बुधवार सुबह नवीन पुल पर एक कार दूसरे वाहन से टकराकर बीच सड़क पर खड़ी हो गई। जिससे जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में नवीन पुल से लेकर राजधानी मार्ग स्थित सब्जी मंडी तक भीषण जाम लग गया। इस दौरान कंचन नगर निवासी एक बीमार विवाहिता को उसके परिजन इलाज के लिये ई-रिक्शे से कानपुर हैलट ले जा रहे थे। तभी बालूघाट मोड़ के पास उसकी मौत हो गई। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं भीषण जाम होने के बावजूद दूर-दूर तक पुलिस नजर नहीं आई। जिससे प्रतिदिन लगने वाले जाम को लेकर राहगीर पुलिस और जिला प्रशासन को कोसते नजर आये। सुबह करीब नौ बजे एक कार चालक कानपुर से शुक्लागंज की ओर आ रहा था। तभी बीच पुल पर आगे चल रहे वाहन में कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर खड़ी हो गई। सुबह पीक ऑवर का समय होने के कारण एक ओर का यातायात ठप हो गया और जाम लगना शुरू हो गया। जाम लगता देख वाहन सवार जल्दबाजी में निकलने लगे। इस दौरान कुछ ही देर में नवीन पुल से लेकर राजधानी मार्ग तक भीषण जाम लग गया। इस बीच सुबह करीब नौ बजे कंचन नगर निवासी रामचंद्र प्रजापति अपनी बीमार बेटी सावित्री प्रजापति (27) को इलाज के लिये कानपुर हैलट अस्पताल ई रिक्शा से ले जा रहे थे। भीषण जाम लगने के कारण एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। किसी तरह रेंगते हुये ई रिक्शा बालूघाट मोड़ के पास पहुंचा। तभी जाम में फंसने के कारण सावित्री की ई-रिक्शे में मौत हो गई। जाम में फंस कर मौत होने पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। राहगीरों ने किसी तरह एक ओर के वाहन रोके और ई रिक्शा को बाहर निकलवाया। पिता ने बताया कि यदि पुल पर जाम न लगा होता तो वो बेटी को समय से इलाज मिल पाता और उसकी जान बच सकती थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!