गोण्डा। विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते विद्युत करंट लगने से एक गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना गोंडा-लखनऊ राजमार्ग के किनारे स्थित विद्युत उपकेंद्र कर्नलगंज के सामने की है। गोंडा लखनऊ मार्ग से मंडी समिति कर्नलगंज को जाने वाले मार्ग व विद्युत उपकेंद्र के बाउंड्री वाल के किनारे लोहे का विद्युत पोल स्थापित है। बुधवार की सुबह एक स्वस्थ गाय चरते हुए विद्युत पोल के पास पहुँच गई। जहां विद्युत करंट लगने से उसकी मौत हो गई। यही नही उसका शव सुबह से शाम तक उसी स्थान पर पड़ा रहा। लेकिन विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी वहां नही पहुंचा। इस तरह विद्युत कर्मियों की उदासीनता लोगों की जान ले सकती है।उप खंड अधिकारी ने बताया कि घटना संज्ञान में नही है।

0 टिप्पणियाँ