कांग्रेस कार्यालय उन्नाव में विधि विभाग उन्नाव के नवनियुक्त पदाधिकारियों को वितरित किये गये नियुक्त पत्र

 

कांग्रेस कार्यालय उन्नाव में विधि विभाग उन्नाव के नवनियुक्त पदाधिकारियों को वितरित किया नियुक्त पत्र

आज दिनांक 28 /7 /2025 को जिला कांग्रेस कार्यालय उन्नाव में विधि विभाग उन्नाव के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र वितरित किए गए जिसमें मुख्य अतिथि  श्री नितिन मिश्रा चेयरमैन विधि विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी , प्रदेश उपाध्यक्ष अजहर फैज खान उपस्थित रहे । जिला अध्यक्ष विधि विभाग जितेंद्र सिंह जीतू ने मुख्य अतिथि, उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

कांग्रेस कार्यालय उन्नाव में विधि विभाग उन्नाव के नवनियुक्त पदाधिकारियों को वितरित किया नियुक्त पत्र


नियुक्ति पत्र प्रदेश चेयरमैन, जिला अध्यक्ष व जिला चेयरमैन, व  प्रदेश उपाध्यक्ष विधि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वितरित किए गए। कार्यक्रम में नितिन मिश्रा द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के माध्यम से आम जनमानस की समस्याओं की पैरवी हेतु निशुल्क  सुविधा प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी श्री जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदान किए गए दिशा निर्देशों का पालन एवं संघर्ष अपनी विधि विभाग टीम के साथ मिलकर किया जाएगा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे तथा सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अजय गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल शुक्ला, अरुण सिंह चंदेल, को धनंजय शर्मा,सोनालिका गुप्ता, सतीश भारती, सत्यम सिंह, प्रियंका कुशवाहा, पंकज चौरसिया, अजय प्रताप सिंह, सुपेंद्र सिंह, प्रभात मिश्रा, दीपू भैया, रामबाबू रावत, संजय बाजपेई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ