बच्चों को स्कूल छोड़ तेल भराने जा रही स्कूली वैन 20 फीट खाई में पलटी ड्राइवर ने गाड़ी से छलांग लगाकर बचाई जान


आजमगढ़ के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरहाबाद तिराहे के पास गुरुवार को सुबह एक स्कूल की वैन पलट गई और सड़क के किनारे लगभग बीस फुट नीचे चली गई। वह स्कूल बैन बच्चों को स्कूल में छोड़कर तेल भरवाने जा रही थी। चालक गाड़ी से कूदकर भाग गया। स्कूल के लोगों ने आनन-फानन में गाड़ी को टैªक्टर से खिंचवा कर बाहर निकाल लिया। 

अगर उसमें बच्चे होते तो बड़ी दुर्घटना हो जाती। स्कूल के मालिक मैजिक को स्कूल के कलर में कलर कर बच्चों को ढोते हैं। लेकिन स्कूल का नाम नहीं लिखते हैं। उसका मुख्य कारण है कि ज्यादातर स्कूल के पास मान्यता नहीं है। लेकिन वह स्कूल भी दर्जनों गाड़ियों को रखकर मोटी कमाई कर रहे हैं। सात सीट वाली गाड़ियों में तीन दर्जन से अधिक बच्चों को भर कर ले जाते हैं।

 निजामाबाद तहसील क्षेत्र में मानक के विपरीत दर्जनों स्कूल खूब फलफूल रहे हैं। ज्यादातर स्कूल गाड़ियों पर स्कूलों का नाम भी नहीं रहता है। लेकिन इन स्कूलों के प्रबंधक अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलाकर स्कूल चला रहे हैंl

रिपोर्ट रघुबीर मौर्य ब्यूरो प्रमुख आजमगढ़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ