आजमगढ़ में स्कूलों का समय बदला, अब 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल

आजमगढ़ में स्कूलों का समय बदला, अब 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल

आजमगढ़, 18 दिसंबर: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजीव पाठक ने बताया है कि जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, सभी सी०बी०एस०ई०/ आई०सी०एस०ई०/ उ०प्र० बोर्ड, मान्यता प्राप्त मदरसा, सहायता प्राप्त विद्यालय खुलने एवं बन्द होने का समय पहले प्रातः 9.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक निर्धारित था।

जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में अत्यधिक ठण्ड एवं घना कोहरा के दृष्टिगत जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, सभी सी०बी०एस०ई० / आई०सी०एस०ई०/उ०प्र० बोर्ड, मान्यता प्राप्त मदरसा, सहायता प्राप्त विद्यालय शिक्षण कार्य हेतु विद्यालय खुलने एवं बन्द का नियत समय अब प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक किया जाता है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त सम्बन्धित को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से करना सुनिश्चित करे।

रिपोर्ट रघुबीर मौर्य ब्यूरो प्रमुख आजमगढ़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ