उन्नाव सदर में विकास ठप, गांव जैसा हाल

Gramin Drashti
By -
0

सदर क्षेत्र में बदहाल व्यवस्थाएं, लोग बोले—गांव का दर्जा दे प्रशासन

उन्नाव। जनपद मुख्यालय होने के बावजूद उन्नाव सदर क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप नजर आ रहे हैं। शहर का दर्जा होने के बावजूद कई इलाकों की हालत गांव से भी बदतर हो गई है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।


सदर क्षेत्र के पुरन नगर अंबेडकर वार्ड, सिविल लाइन, केवटा तालाब और नई बस्ती जैसे इलाकों में विकास का पहिया थम सा गया है। जगह-जगह बजबजाती नालियां, कूड़े के ढेर और खराब सफाई व्यवस्था ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। आबादी के बीच पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों की नींद हराम हो गई है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब सुविधाएं गांव जैसी ही मिल रही हैं, तो प्रशासन को इस क्षेत्र को गांव का दर्जा ही दे देना चाहिए। लोगों ने जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जल निकासी की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और सदर क्षेत्र के लोगों को राहत मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default