यह कार्रवाई संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस टीम द्वारा करोवन मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की वैगनआर कार (नं. UP 70 PT 6360) को रोका गया। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिस पर वे घबरा गए और पहले भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन में अवैध गांजा होने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे मध्य प्रदेश से गांजा खरीदकर उसे दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई—
जितेन्द्र तिवारी उर्फ जीतू पुत्र राजेश तिवारी, निवासी ग्राम सेंगरहा, पोस्ट बैरमपुर, थाना पश्चिम शरीरा, जनपद कौशाम्बी, उम्र लगभग 24 वर्ष
आदर्श कुमार तिवारी उर्फ राज पुत्र मनोज कुमार तिवारी, निवासी ग्राम सेंगरहा, पोस्ट बैरमपुर, थाना पश्चिम शरीरा, जनपद कौशाम्बी, उम्र लगभग 25 वर्ष
बरामदगी में 50 किलो नाजायज गांजा तथा उक्त वैगनआर कार शामिल है।
इस संबंध में थाना कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 215/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र, उ0नि0 रामानंद पटेल, उ0नि0 रविशंकर पांडेय सहित कोतवाली पुलिस टीम, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

