बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Gramin Drashti
By -
0

उन्नाव, 15 अप्रैल 2026। उन्नाव बार एसोसिएशन द्वारा बार सभागार में न्यायिक अधिकारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता एवं महामंत्री अनुज कुमार बाजपेयी एडवोकेट के संचालन में हुआ।


समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा प्रथम सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अपर जिला जज श्री विवेकानंद विश्वकर्मा, श्रीमती ममता सिंह, श्री मनीष कुमार निगम, श्रीमती पूनम निगम, श्री जयवीर सिंह नागर, श्री स्वतंत्र प्रकाश सिंह एवं एसीजेएम प्रथम श्रीमती रूचि श्रीवास्तव को बार एसोसिएशन द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। बार अध्यक्ष एवं महामंत्री ने सभी न्यायिक अधिकारियों को अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर बार के पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंह सिसौदिया, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, राम सुमेर सिंह, चुनाव अधिकारी प्रकाश कुमार निगम तथा एल्डर कमेटी के सदस्य रश्मि मोहन अग्निहोत्री, विनोद कुमार पाठक, सुभाष यादव, हिमांशु मिश्रा, एडवोकेट अतुल तिवारी एवं कार्तिकेय सिंह नवीन सहित अनेक अधिवक्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर न्यायिक अधिकारियों के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान गुलाब सिंह एवं हरिशंकर विश्वकर्मा द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। वहीं महामंत्री अनुज कुमार बाजपेयी ने अपने संबोधन में न्यायिक अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की।

समारोह में कार्यकारिणी सदस्यों सहित लगभग ढाई सौ अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम गरिमामय एवं सफल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default