शिष्टाचार भेंट में जनपद के विकास को लेकर जताया विश्वास
उन्नाव, संवाददाता।
आज उन्नाव बार एसोसिएशन के माननीय अध्यक्ष एडवोकेट गिरीश कुमार मिश्रा, महामंत्री एडवोकेट अनुज बाजपेई एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट अशोक यादव ने जनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीणा से शिष्टाचार भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिलाधिकारी के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व में उन्नाव जनपद विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व तेजी आएगी।
बैठक के दौरान जनपद से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय को और मजबूत बनाने की बात कही।
अंत में सभी ने जिलाधिकारी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए जनपद के सर्वांगीण विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया।


