उन्नाव से सैकड़ों कार्यकर्ता कानपुर रवाना, कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन
उन्नाव, 26 जुलाई। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के 55वें राष्ट्रीय अधिवेशन (आमसभा) में भाग लेने के लिए जनपद उन्नाव से प्रदेश उपाध्यक्ष राम गोपाल कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और समाज के लोग निजी वाहनों से लाजपत भवन, कानपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रस्थान से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राम गोपाल कुशवाहा ने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा समाज की एक मजबूत और सक्रिय संस्था है, जो समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में उसके साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि संगठन सामाजिक एकता, शिक्षा, युवाओं के उत्थान और समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
अधिवेशन में शामिल होने के लिए उन्नाव से रवाना हुए प्रमुख लोगों में जगन्नाथ कुशवाहा, शिवाकांत मौर्य (शिवानी ढाबा), प्रियंका कुशवाहा (एडवोकेट), नीरज कुशवाहा (एडवोकेट), अंकित कुशवाहा, सोनू मौर्य, रूपचंद्र मौर्य, महेंद्र कुशवाहा, डॉ. कलेक्टर, किशोरी लाल, राजकिशोर कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, धर्मेंद्र मौर्य, राजू कुशवाहा, आयुष कुशवाहा, रामऔतार कुशवाहा (तूरी), अमित कुशवाहा, सुभाष मौर्य, रघुराज मौर्य, राकेश कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, संत प्रसाद सिंह कुशवाहा, राम लखन, अरुण कुमार कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि कानपुर में आयोजित यह राष्ट्रीय अधिवेशन समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्नाव से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को संगठन की बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा रहा है।


