आजमगढ़: जहानागंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 8 वारंटी गिरफ्तार, चोरी, मारपीट और दहेज उत्पीड़न के मामलों में थे फरार
आजमगढ़। जनपद में अपराध और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जहानागंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 8 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी चोरी, मारपीट, दहेज उत्पीड़न, धमकी, तोड़फोड़ और अन्य मामलों में न्यायालय से वांछित चल रहे थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में किया गया।
एक दिन में 8 वारंटियों की गिरफ्तारी
26 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें चोरी, मारपीट, दहेज उत्पीड़न और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना से जुड़े मामलों के आरोपी शामिल हैं।
गिरफ्तार वारंटी
- श्रीराम पुत्र राजबली, निवासी खल्लोपुर
- मुनीब राम पुत्र यदुनाथ राम, निवासी सेवटा
- रानी पत्नी विजई, निवासी बरहतिर जगदीशपुर
- सूर्यनाथ पुत्र बल्ली, निवासी बैलाकोट
- मुन्ना सिंह उर्फ संतोष पुत्र चन्द्रभूषण सिंह, निवासी भुजही
- इसरावती पत्नी रामकिशोर, निवासी मसउदपुर
- लीला पत्नी मोधन विश्वकर्मा, निवासी बड़ौरा बुजुर्ग
- विनोद पुत्र स्व. जगदेव, निवासी बरहतिर जगदीशपुर
अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। न्यायालय से वांछित किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगा
रिपोर्ट: रघुबीर मौर्य
ब्यूरो प्रमुख, आजमगढ़
ग्रामीण दृष्टि राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र


