पुरवा, उन्नाव। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नाको (NACO) एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला क्षय रोग अधिकारी के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पुरवा की टीम ने विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को HIV सहित टीबी, सिफलिस और अन्य संक्रमण संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।
आईसीटीसी सीएचसी पुरवा की ओर से महेश कुमार ने जय किसान इंटर कॉलेज तथा अश्वनी पब्लिक इंटर कॉलेज, चमियानी, पुरवा में छात्र-छात्राओं को HIV संक्रमण, बचाव और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी।
QR कोड से कराया गया सेल्फ रिस्क असेसमेंट
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को Self Risk Assessment (स्वयं जोखिम आकलन) के बारे में विस्तार से बताया गया। QR कोड के माध्यम से विद्यार्थियों से सेल्फ रिस्क असेसमेंट भी कराया गया। साथ ही उन्हें अपने समुदाय के लोगों को भी इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
स्वास्थ्य टीम ने विद्यार्थियों को आईईसी (IEC) मैटेरियल उपलब्ध कराते हुए HIV स्क्रीनिंग कराने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में HIV एवं अन्य संक्रमण संबंधी बीमारियों को लेकर जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।
386 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
आयोजित दोनों जागरूकता कार्यक्रमों में कुल 386 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक एवं स्टाफ भी मौजूद रहे और स्वास्थ्य टीम के अभियान में सहयोग किया।
रिपोर्ट -जनक कुमार सिंह


