पुरवा, उन्नाव। क्षेत्र के ग्राम गंगाखेड़ा में बुधवार शाम खेत में घास काटते समय एक 14 वर्षीय किशोरी को जहरीले कीड़े ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पुरवा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, गंगाखेड़ा निवासी परमेश्वर की 14 वर्षीय पुत्री संगीता शाम करीब पांच बजे खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कीड़े के काटने के बाद उसकी हालत को देखते हुए परिजन तत्काल उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किशोरी का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किशोरी को किस जहरीले कीड़े ने काटा था।
नोट: परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी का इलाज जारी है।
रिपोर्ट -जनक कुमार सिंह


