पुरवा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 16 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह
पुरवा, उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के कटरा वार्ड में प्राइमरी स्कूल के सामने सड़क पार कर रही 16 वर्षीय बालिका तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर बाइक रुकवा ली और घायल बालिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पुरवा पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटरा वार्ड निवासी कामिनी देवी प्राइमरी स्कूल कटरा के सामने सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए सीएचसी पुरवा पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने बालिका का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी। हालांकि, बालिका की मां वंदना देवी और पिता इमर्तीलाल ने जिला अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। घायल बालिका की आगे की चिकित्सा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
संवाददाता: जनक कुमार सिंह | पुरवा, उन्नाव


