अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कमेटी में गोष्ठी, राहगीरों को वितरित किया गया मीठा भात-खीर

Gramin Drashti
By -
0

 📰 ग्रामीण दृष्टि | उन्नाव


उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राहगीरों को मीठा भात व खीर वितरित कर सेवा कार्य भी किया गया।

कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब समता मूलक समाज के सशक्त समर्थक थे और इसके लिए उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज वंचित वर्ग समाज में बराबरी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अब एक विचार बन चुके हैं, जिससे समाज का कोई भी वर्ग स्वयं को अलग नहीं कर सकता।


उन्होंने यह भी कहा कि समाज के तथाकथित उच्च वर्ग की उपेक्षा न हो, यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है। सभी वर्गों को समानता के साथ आगे बढ़ाना ही बाबा साहब के विचारों का वास्तविक अनुसरण है।

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, संगठन उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी, सैयद सागर, जंग बहादुर सिंह, सुभाष सिंह, बीडी कठेरिया, युसूफ फारुकी, बाबूराम निषाद, पुत्तीलाल वर्मा, प्रदीप शर्मा, आशुतोष शर्मा, इंद्रसेन सिंह, कन्हई कुरील, दिलीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के संयोजक शिशिर श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर कुशवाहा, सैयद सैफ, रामबाबू, सुनील, विजय, कुलदीप सिंह, सुधा देवी, शकील, इम्तियाज तथा कार्यालय सहायक गौरीश अवस्थी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री युसूफ फारूकी खुर्रम ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!