रिपोर्ट : रघुबीर मौर्य, ब्यूरो प्रमुख आजमगढ़
मेहनगर/आजमगढ़। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा पॉक्सो एक्ट के मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को मेहनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कुसमुलिया तिराहे से हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार थाना मेहनगर क्षेत्र में 26 अक्टूबर 2025 को एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में कुसमुलिया निवासी अंगज पुत्र रामप्यारे सरोज के खिलाफ मु0अ0सं0 477/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान मामले में धारा 64(2)(ङ) बीएनएस तथा 5(J)2/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के तहत 11 मई 2026 को उ0नि0 आदिल खाँ, कांस्टेबल अजय राय एवं कांस्टेबल कुलदीप तिवारी की टीम मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने सुबह करीब 10:10 बजे कुसमुलिया तिराहे से 21 वर्षीय वांछित अभियुक्त अंगज पुत्र रामप्यारे सरोज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।


