उन्नाव। सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कार्यरत श्री विश्वकर्मा जी सेवा संस्थान (पंजी.), उन्नाव की मासिक बैठक रविवार को उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाजहित के कार्यों को गति देने तथा जनपद स्तर पर संस्थान को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से चार ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
बैठक में सफीपुर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र शर्मा, सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में हरी शंकर शर्मा, सिकंदरपुर करन ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में योगेश शर्मा तथा बिछिया ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में श्याम शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान एवं संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
![]() |
कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष राजन शर्मा के नेतृत्व में नगर कार्यकारिणी के सदस्यों को भी नियुक्ति एवं सदस्यता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा संस्थान के अन्य सक्रिय सदस्यों को भी सम्मानपूर्वक सदस्यता प्रमाण-पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करना है। इसके लिए प्रत्येक गांव, कस्बे और नगर तक संस्थान की गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी।
बैठक में संस्थान के संरक्षक गौरी शंकर शर्मा (फौजी), अध्यक्ष बुद्धि लाल शर्मा, उपाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, महासचिव हरी शंकर शर्मा, सचिव रविंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी करण शर्मा सहित बच्चू लाल शर्मा, लल्लन शर्मा, विनय शर्मा, सुधीर शर्मा, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुनील शर्मा, शिवकुमार शर्मा, रामचंद्र शर्मा, उमेश शर्मा, अमन शर्मा, सरवन शर्मा, राजू शर्मा, दीपू शर्मा, सुभाष शर्मा, लवकुश शर्मा, रामू शर्मा, मिलन शर्मा एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। सभी पदाधिकारियों ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक संस्थान की गतिविधियों को पहुंचाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।


