सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विधायक अनिल सिंह ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पुरवा, उन्नाव। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरवा में गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान-2026 के अवसर पर चित्रकला, भाषण एवं स्पीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता छात्राओं को पुरवा विधायक अनिल सिंह ने मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में पुरवा के विधायक अनिल सिंह के साथ ब्लॉक प्रमुख, वरिष्ठ पत्रकार एवं अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीतू मिश्रा ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती शुभ्रा सिंह द्वारा प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन लता वर्मा के निर्देशन में कराया गया।
आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती सारिका सिंह, स्वाति अहलूवालिया, मीना यादव, श्रीमती कीर्ति वर्मा, सोनाली शर्मा तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों श्री बाल किशोर, सुनील, दिनेश, जया और सुधा आदि का सहयोग रहा।
रिपोर्ट -जनक कुमार सिंह


