निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर संविदा कर्मचारियों में खुशी, साथियों ने दी बधाई
उन्नाव। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कर्मचारी मिशन संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को जिला चिकित्सालय उन्नाव परिसर में आयोजित विशेष बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा से जुड़े कर्मचारी नेता शिवाकांत तिवारी को निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन के संरक्षक कार्तिकेय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। हर्ष तिवारी को जिला अध्यक्ष और मानवेन्द्र सिंह को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया।
शिवाकांत तिवारी को मिली अहम जिम्मेदारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा में कार्यरत शिवाकांत तिवारी को संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उनके सहकर्मियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों के मुताबिक, वह सहकर्मियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर आवाज उठाने में सक्रिय रहते हैं।
उनके मनोनयन के बाद संविदा कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वह कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से संगठन के सामने रखेंगे।
सहकर्मियों ने दी बधाई
शिवाकांत तिवारी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर संगीता त्रिपाठी, राम नरेश चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव, ममता यादव, सुनीता श्रीवास्तव, अल्का वर्मा, उर्मिला त्रिपाठी, पूनम पांडेय, आरती तिवारी, धीरज सिंह, भाविनी बाजपेयी, सचिन विमल, मनीषा और सिराज अहमद समेत अन्य संविदा कर्मचारियों ने बधाई दी।
सहकर्मियों ने नवगठित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारी हितों और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।
रिपोर्ट - राकेश कुमार तिवारी


